Skip to main content

मोकू कहाँ ढूंढें रे बन दे ,मैं तो तेरे पास में

मोकू  कहाँ ढूंढें रे बन दे ,मैं तो तेरे पास में 
                         (१ )
न तीरथ में न मूरत में न एकांत निवास में ,

न मन्दिर में न मस्जिद में ,न काबे कैलास में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                          (२ )

न मैं जप में न मैं तप में ,न मैं बरत उपास में ,

न मैं किरिया  -करम में रहता ,न मैं जोग संन्यास में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                         (३ )
न ही प्राण में न ही पिंड में ,न हूँ मैं आकाश में ,

न ही प्राण में न ही पिंड में ,न हूँ मैं आकाश में। 

न मैं परबत के गुफा में ,न ही साँसों के सांस में। 

मोकू कहाँ ढूंढें रे बंदे मैं तो तेरे पास में। 

                        (४ )
 खोजो तो तुरत मिल जावूँ एक पल की तलाश में ,

 कहत कबीर सुनो भई  साधौ  मैं तो हूँ बिस्वास में। 



आदि श्री गुरुग्रंथ साहब जी से कबीर जिउ सलोक (१९७ -२०० )

कबीर हज काबे हउ जाइ था आगै मिलिया खुदाइ। 

साईँ मुझ सिउ लरि परिआ तुझै किंहीं फुरमाई गाइ। 

कबीर हज काबे होइ होइ गइआ केती बार कबीर।  

साईँ मुझ महि किआ खता मुखहु न बोलै पीर। 

कबीर  जीअ जु मारहि जोरु करि कहते हहि जु हलालु। 

दफतरु दई जब  काढ़िहै कउनु हवालु। 

कबीर जोरु कीआ सो जुलमु है लेइ जबाबु खुदाइ। 

दफ़तर लेखा नीकसै मार मुहै मुहि खाइ।

कबीर हर तरह के पाखंड के खिलाफ हैं। बकौल कबीर के परमात्मा सृष्टि के कण कण में रमा हुआ रमैया है। उसे ढूंढने के लिए तीरथ करना व्यर्थ है। वह तो तेरी ही अंतर् ज्योति है। भांडा तो अपने मन का साफ़ रख. उस पर श्रद्धा तो रख। एक पल के भी किसी अंश में उसका अनुभव हो जाएगा। 

कबीर अपने इसी मत को पुख्ता करते हुए मक्का मदीना में लगने वाले जमावड़े को सम्बोधित करते हुए कहते हैं मैं तो काबे कई मर्तबा गया। खुदा एक बार तो मुझसे लड़ ही पड़ा बोला तुझे किसने कह दिया ,मेरा घर काबे में ही है। बार बार गया कबीर काबे खुदा उससे नाराज ही बना रहा कभी वह साक्षी न बना उसका। क्या ख़ता हुई है साईं मुझसे कबीर  पूछ्ता  खुदा ने मुख नहीं खोला। रूठा ही रहा मुझसे। 

कबीर हर प्रकार के तप और सिद्धि रिद्धि के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं वह शरीर को कष्ट देना एक प्रकार की हिंसा ही मानते हैं भले कोई एक हाथ ऊपर करके बरसों एक पैर पर खड़ा रहे। शरीर को बहुबिध कष्ट देता रहे। कैसे भी बाहरी पाखंड से दिखावे से खुदा तसव्वुर में नहीं  आ सकता। कयामत के दिन जब हिसाब माँगा जायेगा तो खुद पर किये गए जुल्म का भी हिसाब होगा। 

निहितसार :कबीर का सारा दर्शन ब्रह्म ज्ञान पर टिका है। वह जीव के अंदर जो एक चैतन्य साक्षी है जो उसका निज स्वरूप है उसकी बात करते हैं। बड़ा वह चैतन्य साक्षी है जिसे काबा या किसी अन्य देव-स्थान तीर्थ आदि की प्रतीति होती है। वह साक्ष्य छोटा है साक्षी बड़ा है।काशी या मथुरा या फिर  काबा बड़ा नहीं है बड़ा वह साक्षी है वही राम है अल्लाह है उसे बाहर कहाँ ढूंढता है। वह तो अंदर बाहर सब जगह रमा हुआ है।  

एक प्रति-क्रिया फेसबुक पोस्ट :





Azamgarh Express
18 hrs
जिस मूर्ति को आप 9 दिन पुजने के बाद कूड़े मे फेक आए थे उसे कूड़े से निकाल कर गड्ढा खोदकर दफनाने का काम मुसलमान कर रहे हैं।
Provide translation to English  

















Comments

Popular posts from this blog

What is Rapid Antigen Test (HINDI )?

रेपिड एंटीजन टेस्ट (रेट )क्या है ? Rapid Antigen Test : एंटिजन टेस्ट रिपोर्ट 15 से 30 मिनट में ही आ जाती है। इसे बढ़ाने का यह फायदा होगा कि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग किया जा सकेगा। A rapid antigen test, or rapid test, is a rapid diagnostic test suitable for point-of-care testing that directly detects the presence or absence of an antigen. It is commonly used for the detection of SARS-CoV-2, the virus that causes COVID-19.   सार्स -कोव -२ वायरस की शिनाख्त एंटीजन परीक्षण या द्रुत एंटीजन जांच (रेपिड एंटीजन टेस्ट )के तहत उन प्रोटीन खंडों को पहचाना जाता है जिनका संबंध खासकर कोरोना वायरस के लिए ख़ास मायने रखता है एहम समझा गया है।  पंद्रह से बीस मिनिट में इसके नतीजे मिल जाते हैं। इसे किसी भी क्लिनिक डॉक्टर के दफ्तर या अस्पताल में संपन्न किया जा सकता है। इसकी आज़माइशें अब गली मोहल्लों रेज़िडेंट वेलफेयर एशोशिएशन में भी होने जा रही हैं ताकि ज्यादा से  ज्यादा लोगों  की तुरता जांच के बाद इलाज़ शुरू होवे अविलम्ब।  सार्स -कोव -२ जांच के लिए गोल्ड स्टे...

फोटो खिंचवालो कुछ होने वाला नहीं है

फोटो खिंचवालो कुछ होने वाला नहीं है Virendra Sharma Just now  ·  kabirakhadabazarmein.blogspot.com https://www.bloombergquint.com/…/full-statement-by-21-parti… About this website BLOOMBERGQUINT.COM Full Statement by 21 Parties After Opposition Meet in New Delhi Parties resolved to “defeat the forces that are subverting our Constitution & making a mockery of our democracy.” एक साथ फोटो खिंचवाने का मतलब एकता नहीं होता है मन तो एक दूसरे को कोस  रहे होते हैं ,मन में एक दूसरे को ये राजनीति के पण्डे गाली दे रहे होते हैं जिनका  एक मात्र कर्म फोटो खिंचवाना है। जबकि फोटो किसी कार्यक्रम का काम का नाम नहीं है। राज्यों के चुनाव में ये एक दूसरे पर बेहद की दुष्टता पूर्ण छींटाकशी करते हैं। मंच पर एकता। माना के मन तो इनमें से हरेक के पास है लेकिन दिमाग या बुद्धि भी इनकी खोपड़ी में हो ये ज़रूरी नहीं है। काश विज्ञान इत्ती तरक्की कर लेता ,बुद्धि का चित्र भी कैमरा उतार पाता। हद...

तुझसे कहलाते हम हिंदी ,तू कितनी प्यारी है हिंदी

s List View Grid View Virendra Sharma  shared a  post . 7 mins  ·  ‎ Jagdish Kinjalk ‎   to   हिन्दी चिट्ठा 15 hrs तू कितनी प्यारी है हिन्दी -------------------------------- विजयलक्ष्मी विभा चल हिन्दी तू चल । सब चल देंगे तेरे पथ पर , आज नहीं तो कल । - तू कितनी प्यारी है हिन्दी , - भारत मां की सुन्दर बिन्दी , - जन - जन की रसना पर रसमय , - बहती तू बन कर कालिन्दी , तुझसे ही अस्तित्ववान हैं , जग में नभ थल जल । - तू है सबकी प्यारी भाषा , - व्यक्त सभी की करती आशा , - बच्चे बूढ़े सभी बताते , - तुझे बोल कर निज जिज्ञासा , उनकी पीड़ा बाहर लाती , बन कर तू संबल । - संस्कृत जैसी तेरी जननी , - वेद पुराण उपनिषद प्रसवनी , - बोझ उठाये मानव मन का , - तू ही एक मात्र वह तरणी , अन्तरिक्ष तक धूम मचादे , बढ़ती चल प्रतिपल । - तू है कितनी सीधी सच्ची , - सारी भाषाओं से अच्छी , - किसी तरफ से देखें तुझको , - नहीं कहीं से दिखती कच्ची , बुट को बट पढ़वा कर करती , नहीं किसी से छल । - मूक बोल पड़ते हैं...