Skip to main content

पानी में मीन प्यासी रे ...

पानी में मीन प्यासी रे  ... 

मेरा परम निदान मुझसे अलग है बाहर है। दूर के ढोल सुहावने लगते हैं। आदमी अपने पास से नहीं दूर से संतुष्ट होता है। लोग ब्रह्म को ,श्रेष्ठ -चेतन को भूल गए। जड़ चेतन सबको ईश्वर मान लिया गया। लोग ब्रह्म के वास्तविक स्वरूप को भूल गए। ब्रह्म का मतलब है महान श्रेष्ठ। उपनिषदों में चार महावाक्यों में कहा गया है ब्रह्म का स्वरूप :

मैं ब्रह्म हूँ -उत्तम पुरुष (अहंब्रह्मास्मि )

मैं श्रेष्ठ हूँ -अयं  आत्मा ब्रह्म -ये आत्मा ही ब्रह्म है 

वही तू है - तत् त्वं असि  (मध्यम पुरुष )

ये आत्मा ब्रह्म है -अन्य पुरुष 

ज्ञान ही ब्रह्म है। - प्रज्ञानं ब्रह्म 

ये बातें लोग भूल गए हैं। श्रेष्ठ तत्व को भूल जाने से रास्ता दूसरा हो गया।मान लिया ब्रह्म कहीं अलग है जड़ चेतन को मिलाकर ब्रह्म है।ब्रह्म है लेकिन हमारी समझ गलत है। बाहर ब्रह्म खोजने की बात -रोवो ,गाओ , नाँचो ब्रह्म को रिझाओ ... भक्त यही कर रहा है।  

दो दो अक्षरों को मिलाकर कहा नाम जपो ,राम जपो , .... 

नाम जप आदि मन के निग्रह के लिए ठीक है लेकिन अंतिम तो 'नामी' को समझना है 'नामी' कौन है। फिर भी कुछ लोग ''ज्योत''/ज्योति  में अटक गए कुछ नाम जप में। जबकि ज्योत तो आपका दृश्य है आप उसके दृष्टा है , साक्ष्य है ज्योति , जिसके साक्षी तुम ही हो।  

ब्रह्म को बाहर खोजना है यह बात फ़ैल गई। सनत ,सनन्दन ,सनत कुमार (सनकादिक ऋषियों )ने भी इसे मान  लिया। वेद ,कतैब (कुरआन ,इंजील आदिक )ग्रंथों का ,प्रसार हुआ। ब्राह्मण (शतपथ ,गौ ब्राह्मण आदिक )लिखे  गए।पुराण ,उप -पुराण ,उपनिषद लिखे गए।  

मन अगम अपार में फ़ैल गया माने अनियंत्रित हो गया। 

'फ़ैल गइल मन अगम अपारा '

पृथ्वी के लोग दुखों से भयभीत होकर दसों दिशाओं में  भागे चले जा रहें हैं ,कैलाश काशी ,काबा ,बदरीनाथ आदिक। 
सत्य ,मोक्ष ,परमात्मा निर्भय स्थान खोजते हैं। निर्भय स्थल 

कहाँ से पावे मनुष्य ?

दौड़ना छोड़ संतों के पास जाओ समझो और मन को स्थिर करो। फिर शांति के लिए औषधि मिल गई। 

जो जीवन को क्षणिक समझा वही मुक्त है। जो चित्त को चंचल नहीं करता है उसका कल्याण है इधर उधर दौड़ों मत। अपना चेतन स्वरूप ही मालिक है लेकिन मनुष्य का मन कल्पनाओं में दौड़ता है। 'स्वरूप भाव' गया और बस नरक। जो आत्मा में प्रेम करता है आत्मा में संतुष्ट होता है उसके लिए कुछ करना बाकी नहीं। 
हंस की गति ज्ञान की तरफ होती है। विवेकी कर्म काण्ड में नहीं पड़ता। 
'पूरब दिशा हंस गति होइ ' 
आत्म ज्ञान की  ओर  चलता है विवेकी। 
जिसको मैं सोचता हूँ वह मैं ही हूँ -यही हंस का अर्थ है। हंस का मतलब जीव चेतन। 

भक्त लोग भक्ति का श्रृंगार करते ही रह गए बीच धार में डूब गए। नांच गाकर किसी बाहरी देव को ही रिझाते रहे। 
स्व : स्वरूप में स्थिर होना ही पराभक्ति है गुरु यही कराता है। 

गुरु से ज्ञान मिला नहीं इसीलिए जीव आज अपने स्वरूप को भूलकर बाहर भटकता है। 

आतम  ज्ञान बिना नर भटके कोई मथुरा कोई काशी रे ..... 

इच्छा करके दुःख से भरे हो और सुख खोजते हो। इच्छा त्यागो। कुछ खोजने  की फिर जरूरत ही नहीं है। जिसे तुम खोज रहे हो वह तुम ही हो। 

बिना गुरु ज्ञान के द्वंद्व में भटक रहे हो। 

कहाँ खसम ठहराए हो ?

सन्दर्भ -सामिग्री :

शीर्षक :पानी में मीन प्यासी रे  ... 

Kabir was a 15th century mystic poet, who composed poems in a pithy and earthy style, fused with imagery. His poems cover various aspects of life and call for a loving devotion for God. In this song, Kabir beautifully explains how to attain enlightenment in a simple and devoted way.

(१ )https://www.youtube.com/watch?v=h33YJ7zQ_dc

(२ )https://www.youtube.com/watch?v=W4NTfnRxKT4&list=PLgXAaYytyNTQF2JbeuOg6UpSdQn-EKOIh&index=5

Comments

Popular posts from this blog

What is Rapid Antigen Test (HINDI )?

रेपिड एंटीजन टेस्ट (रेट )क्या है ? Rapid Antigen Test : एंटिजन टेस्ट रिपोर्ट 15 से 30 मिनट में ही आ जाती है। इसे बढ़ाने का यह फायदा होगा कि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग किया जा सकेगा। A rapid antigen test, or rapid test, is a rapid diagnostic test suitable for point-of-care testing that directly detects the presence or absence of an antigen. It is commonly used for the detection of SARS-CoV-2, the virus that causes COVID-19.   सार्स -कोव -२ वायरस की शिनाख्त एंटीजन परीक्षण या द्रुत एंटीजन जांच (रेपिड एंटीजन टेस्ट )के तहत उन प्रोटीन खंडों को पहचाना जाता है जिनका संबंध खासकर कोरोना वायरस के लिए ख़ास मायने रखता है एहम समझा गया है।  पंद्रह से बीस मिनिट में इसके नतीजे मिल जाते हैं। इसे किसी भी क्लिनिक डॉक्टर के दफ्तर या अस्पताल में संपन्न किया जा सकता है। इसकी आज़माइशें अब गली मोहल्लों रेज़िडेंट वेलफेयर एशोशिएशन में भी होने जा रही हैं ताकि ज्यादा से  ज्यादा लोगों  की तुरता जांच के बाद इलाज़ शुरू होवे अविलम्ब।  सार्स -कोव -२ जांच के लिए गोल्ड स्टेंडर्ड समझे जाने वाले टेस

फोटो खिंचवालो कुछ होने वाला नहीं है

फोटो खिंचवालो कुछ होने वाला नहीं है Virendra Sharma Just now  ·  kabirakhadabazarmein.blogspot.com https://www.bloombergquint.com/…/full-statement-by-21-parti… About this website BLOOMBERGQUINT.COM Full Statement by 21 Parties After Opposition Meet in New Delhi Parties resolved to “defeat the forces that are subverting our Constitution & making a mockery of our democracy.” एक साथ फोटो खिंचवाने का मतलब एकता नहीं होता है मन तो एक दूसरे को कोस  रहे होते हैं ,मन में एक दूसरे को ये राजनीति के पण्डे गाली दे रहे होते हैं जिनका  एक मात्र कर्म फोटो खिंचवाना है। जबकि फोटो किसी कार्यक्रम का काम का नाम नहीं है। राज्यों के चुनाव में ये एक दूसरे पर बेहद की दुष्टता पूर्ण छींटाकशी करते हैं। मंच पर एकता। माना के मन तो इनमें से हरेक के पास है लेकिन दिमाग या बुद्धि भी इनकी खोपड़ी में हो ये ज़रूरी नहीं है। काश विज्ञान इत्ती तरक्की कर लेता ,बुद्धि का चित्र भी कैमरा उतार पाता। हद तो यह है मानसिक रू

Full Statement by 21 Parties After Opposition Meet in New Delhi(HINDI ALSO )

फोटो खिंचवालो कुछ होने वाला नहीं है Virendra Sharma   Just now  ·  kabirakhadabazarmein.blogspot.com https://www.bloombergquint.com/…/full-statement-by-21-parti… About this website BLOOMBERGQUINT.COM Full Statement by 21 Parties After Opposition Meet in New Delhi Parties resolved to “defeat the forces that are subverting our Constitution & making a mockery of our democracy.” एक साथ फोटो खिंचवाने का मतलब एकता नहीं होता है मन तो एक दूसरे को कोस  रहे होते हैं ,मन में एक दूसरे को ये राजनीति के पण्डे गाली दे रहे होते हैं जिनका  एक मात्र कर्म फोटो खिंचवाना है। जबकि फोटो किसी कार्यक्रम का काम का नाम नहीं है। राज्यों के चुनाव में ये एक दूसरे पर बेहद की दुष्टता पूर्ण छींटाकशी करते हैं। मंच पर एकता। माना के मन तो इनमें से हरेक के पास है लेकिन दिमाग या बुद्धि भी इनकी खोपड़ी में हो ये ज़रूरी नहीं है। काश विज्ञान इत्ती तरक्की कर लेता ,बुद्धि का चित्र भी कैमरा उतार पाता। हद तो यह